Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

चिलकुटी-डोंगरीगुड़ा मार्ग की हालत बदहाल, वर्षों से अधूरी सड़क से ग्रामीण त्रस्त

"चिलकुटी से डोंगरीगुड़ा मार्ग वर्षों से अधूरा, खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से निर्माण की मांग तेज।" जगदलपुर। (रोमेश नामदे...


"चिलकुटी से डोंगरीगुड़ा मार्ग वर्षों से अधूरा, खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से निर्माण की मांग तेज।"

जगदलपुर। (रोमेश नामदेव) -चिलकुटी से डोंगरीगुड़ा मार्ग वर्षों से अधूरा, खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से निर्माण की मांग तेज। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिलकुटी से डोंगरीगुड़ा को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण की स्वीकृति कई वर्ष पूर्व बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं तत्कालीन राज्य युवा आयोग सदस्य कमल चंद भंजदेव के क्षेत्रीय दौरे के दौरान दी गई थी। उस समय ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी थी, लेकिन आज तक कार्य अधूरा ही पड़ा है।

हाल ही में गांव पहुंचे जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सड़क की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क वर्षभर खराब रहती है, जबकि बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ और गड्ढों से भरे मार्ग के कारण बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि धूल और जर्जर रास्ते की वजह से रोजाना आवागमन करना बेहद कठिन हो गया है। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि यह गांव जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में मुख्यालय के नजदीक ही यदि यह स्थिति बनी हुई है, तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें बुनियादी सुविधा उपलब्ध हो सके।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket