"गुरु गोविंद सिंह वार्ड -36 में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य शुरू " जगदलपुर-- विगत दिनों 24 करोड़ 72 लाख के विकास कार...
"गुरु गोविंद सिंह वार्ड -36 में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य शुरू "
जगदलपुर-- विगत दिनों 24 करोड़ 72 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं महापौर संजय पांडे द्वारा किया गया था। जिसमें दलपत सागर का विकास व सौंदर्यकरण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ-साथ मुक्तिधाम से समूद चौक से पावर हाउस से पंच पथ चौक से आमागुडा चौक तक मार्ग चौड़ीकरण का भी कार्य का भूमि पूजन किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया था
विधायक किरण सिंह देव द्वारा किए गए विभिन्न सीसी सड़क व नाली निर्माण का किए गए भूमि पूजन की शुरुआत मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में जगदलपुर महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन एवं वार्ड वासियों के द्वारा पूजा अर्चना रोड एवं नाली बनने की शुरुआत की गई।
ग्रीन सिटी मे कश्यप के घर के सामने से गोविंदनी विला आरसीसी नाली निर्माण 09 लाख 98 हजार,सडक पारा मानव संग्रहालय के सामने RCC नाली एवं CC सड़क निर्माण 07 लाख 50 हजार एवं फूलों गली एमपीएम हॉस्पिटल के आगे अगहनपुर स्कूल के बाजू में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण 03 लाख 50 हजार कुल 20 लाख 98 हजार के विकास कार्य किए जा रहे हैं।
रोड व नाली बनने की शुरुवात होनेपर वार्ड वासियों ने विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप,महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा का आभार व्यक्त किए हैं।
महापौर संजय पांडे ने कहा जगदलपुर निगम के अंतर्गत होने वाले लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर शहर की तस्वीर बदल रही है। सरकार के नेतृत्व में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा।
पार्षद संग्राम सिंह राणा ने विधायक सांसद एवं महापौर जी का आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने वार्ड वासियों की मांगों को आज पूरा किया गया। लंबे समय नाली एवं सड़क की मांग थी। वार्ड वासियों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंग राव,लोक कर्म विभाग सभापति निर्मल पाणिग्रही, स्वच्छता सभापति सुरेश गुप्ता, आवास नियोजन सभापति योगेंद्र पांडे, पार्षद नेहा ध्रुव,संतोष गौर,श्यामसुंदर बघेल, सुरेश कश्यप,वाई.वीं.एस.राव, किशोर कुमार कश्यप, एम. भगत,देवासिस विश्वास, सत्यनारायण जोशी, राजेंद्र नाग,बिलास साहा,देवकी भगत,आरती फिलिप्स,ममता खरे,सब इंजीनियर दिलीप मरकाम, ठेकेदार मुकेश गुप्ता, शांति कुमार शुक्ला सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं