Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

यातायात विभाग की पहल: सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने दुकानदारों को दी समझाइश

 जगदलपुर, 16 अप्रैल 2026। शहर में सुगम और व्यवस्थित यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात विभाग ने मुख्य मार्गों एवं व्यस्त बाजार क्षेत्र...


 जगदलपुर, 16 अप्रैल 2026।

शहर में सुगम और व्यवस्थित यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात विभाग ने मुख्य मार्गों एवं व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की पहल शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत विभाग द्वारा दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है कि वे अपने प्रतिष्ठानों का सामान सड़क पर न रखें।

यातायात विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से अपील की कि वे बोर्ड, डमी, स्टैंड सहित अन्य सामग्री को दुकान के भीतर ही रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर फैला सामान न केवल यातायात को बाधित करता है, बल्कि पैदल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।

विभाग के अनुसार, शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। यह पहल ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है।

यातायात विभाग ने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सड़क और फुटपाथ सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे, तो शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket