Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नक्सल हिंसा से पीड़िता बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, गृह प्रवेश में शामिल हुए कलेक्टर

  जगदलपुर, 16 अप्रैल 2026। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मालेवाही गाँव में नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी को पक्का आवास ...

 

जगदलपुर, 16 अप्रैल 2026।

शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मालेवाही गाँव में नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी को पक्का आवास मिलने पर गुरुवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन उपस्थित रहे और हितग्राही को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।



जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित परिवारों को इस योजना से जोड़कर उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बुधरी को आवास मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।

गौरतलब है कि हितग्राही बुधरी के पति स्वर्गीय फागूराम की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी। इसके बाद उनके पुत्र रमेश को शासकीय सेवा (भृत्य) में नियुक्ति प्रदान की गई तथा विशेष योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने बुधरी और उनके परिवार को नए घर के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket