Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सचिन तेंदुलकर पहुंचे जगदलपुर, छिंदनार के बच्चों में दिखा उत्साह

जगदलपुर : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।...

जगदलपुर : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उनके आगमन को लेकर पूरे बस्तर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


छिंदनार के बच्चों में दिखा खासा उत्साह

तेंदुलकर के प्रवास को लेकर विशेष रूप से छिंदनार क्षेत्र के बच्चों में जबरदस्त उत्सुकता नजर आ रही है। ग्रामीण बच्चों के लिए यह अवसर किसी प्रेरणा से कम नहीं माना जा रहा, जहां वे अपने आदर्श क्रिकेटर से मिलने और उन्हें करीब से देखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न आयोजन स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। तेंदुलकर के इस दौरे को बस्तर के लिए खास माना जा रहा है, जो खेल और युवाओं के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket