Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कलेक्टोरेट जगदलपुर में शासकीय कबाड़ की बिक्री शुरू, तांबा सबसे महंगा

          "कलेक्टोरेट जगदलपुर में शासकीय कबाड़ की बिक्री शुरू, तांबा सबसे महंगा" जगदलपुर कलेक्टोरेट जगदलपुर के राजस्व विभाग अंतर्ग...


          "कलेक्टोरेट जगदलपुर में शासकीय कबाड़ की बिक्री शुरू, तांबा सबसे महंगा"

जगदलपुर कलेक्टोरेट जगदलपुर के राजस्व विभाग अंतर्गत नाजरात शाखा में वर्षों से जमा अनुपयोगी शासकीय सामग्रियों के निपटान की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। अब इन सामग्रियों को कबाड़ के रूप में बेचने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न धातुओं एवं अन्य वस्तुओं के लिए प्रति किलो के हिसाब से दरें निर्धारित कर दी गई हैं, जिससे इच्छुक खरीदार पारदर्शी प्रक्रिया के तहत खरीदारी कर सकेंगे।

जारी दर सूची के अनुसार स्क्रैप कॉपर (तांबा) सबसे महंगा रखा गया है, जिसकी कीमत 246 रुपये प्रति किलो तय की गई है। इसके अलावा ब्रास (पीतल) 144 रुपये, एल्यूमिनियम 82 रुपये, आयरन 28 रुपये तथा जीआई पाइप 25 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होंगे। अन्य सामग्रियों में टीन 15 रुपये, वाहन टायर एवं पुराने कागज 8 रुपये तथा प्लास्टिक 5 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कबाड़ खरीदने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करना होगा और जिला कार्यालय के नाजिर से संपर्क करना होगा। सामग्री के नाप-तौल और स्क्रैपिंग की पूरी व्यवस्था आवेदक को स्वयं करनी होगी। साथ ही, निर्धारित राशि जमा करने के बाद ही संबंधित सामग्री का उठाव किया जा सकेगा।

इस पहल से जहां शासकीय परिसंपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा, वहीं स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसायियों और कबाड़ व्यापारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket