Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

निपूर्ण योग कल्याण संस्थान में स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं को मिले स्वास्थ्य परामर्श और उपचार

रायपुर : निपूर्ण योग कल्याण संस्थान में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षण में...

रायपुर : निपूर्ण योग कल्याण संस्थान में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षण में होम्योपैथ विशेषज्ञ डॉ. प्राची झा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उनकी विभिन्न समस्याओं का उपचार भी किया।



इस दौरान महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श लिया। उपचार के बाद प्रतिभागियों में स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मकता और विश्वास देखने को मिला।

संस्थान की संचालिका नीता झा ने बताया कि जब महिलाएं हमारे पास आती हैं तो कमोबेश सभी में कुछ न कुछ स्वास्थ्यगत समस्याएं होती हैं। यहां आकर उनके लिए अलग-अलग उम्र और अवस्था मे होने वाले परिवर्तनों से बेहतर तरीके से सामंजस्य स्थापित करना आसान हो जाता है। योग की भूमिका हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती ही है।

उन्होंने कहा कि योग के साथ पारंपरिक उपचार पद्धतियों का समन्वय महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket