नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन को लेकर देशभर में उत्सुकता और राजनीतिक हलचल तेज हो...
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन को लेकर देशभर में उत्सुकता और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, हालांकि वे किस मुद्दे पर बोलेंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री ने कई अहम फैसलों और राष्ट्रीय मुद्दों पर इसी तरह राष्ट्र को संबोधित किया है। वर्ष 2016 में नोटबंदी की घोषणा, 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद संदेश, और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन व जनता कर्फ्यू जैसे बड़े फैसले इसी तरह देश के सामने रखे गए थे।
इस बार माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री संसद में हाल ही में हुए घटनाक्रम, विशेष रूप से महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। लोकसभा में यह बिल अपेक्षित समर्थन नहीं जुटा सका, जिसके कारण इसे पारित नहीं किया जा सका। प्रस्तावित बिल में लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात थी।
संसदीय सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपना सकती है। साथ ही, अन्य लंबित विधेयकों और आगामी नीतिगत फैसलों पर भी प्रधानमंत्री के संबोधन में संकेत मिल सकते हैं।
अब देश की नजरें प्रधानमंत्री के इस संबोधन पर टिकी हैं, जिससे आने वाले राजनीतिक और नीतिगत कदमों की दिशा स्पष्ट हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं