Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं देना चाहती कांग्रेस: ओजस्वी मण्डावी का आरोप, भाजपा ने बताया ‘महिला विरोधी चेहरा’

जगदलपुर : कल हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों का ...

जगदलपुर : कल हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाया।




उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के खिलाफ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल “नारीशक्ति वंदन अधिनियम” को रोकने के लिए लगातार कुतर्क प्रस्तुत कर रहे हैं।

ओजस्वी मण्डावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को नीति निर्धारण में भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से यह अधिनियम लाया गया था। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाते और “लखपति दीदी” जैसी पहल शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।

मण्डावी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है और उसने बार-बार महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

इस प्रेस वार्ता में भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket