जगदलपुर : नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के जल कार्य विभाग ने जानकारी दी है कि 1 मई 2026 ...
जगदलपुर : नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के जल कार्य विभाग ने जानकारी दी है कि 1 मई 2026 से अवैध कनेक्शन पाए जाने पर 14,200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं, शहरवासियों को राहत देते हुए 30 अप्रैल तक मात्र 5,000 रुपये जमा कर अवैध कनेक्शन को वैध कराने का अवसर दिया गया है।
नगर निगम के अनुसार, 17 फरवरी से चल रहे विशेष जांच अभियान में अब तक 286 अवैध कनेक्शन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 204 उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन नियमित करा लिए हैं, जबकि 82 कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
जल कार्य विभाग सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि यह अभियान ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि जल वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने अवैध कनेक्शन वैध करा लें, अन्यथा भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जलकर वसूली की कार्रवाई भी नियमित रूप से की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं