Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में पहाड़ी मैना की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, संजय बाजार से दो आरोपी गिरफ्तार

 "जगदलपुर के संजय बाजार में पहाड़ी मैना की अवैध बिक्री पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव संरक्षण को ...

 "जगदलपुर के संजय बाजार में पहाड़ी मैना की अवैध बिक्री पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव संरक्षण को लेकर सख्ती।"

जगदलपुर  : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय बाजार में प्रतिबंधित पक्षी पहाड़ी मैना की अवैध बिक्री करते हुए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को 27 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि संजय बाजार में पहाड़ी मैना की गैरकानूनी तरीके से खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों द्वारा विरोध किया गया तथा टीम के साथ झूमा-झटकी की स्थिति भी बनी। हालात को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मदद से स्थिति को संभालते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम मजुमदार और मधुसूदन मजूमदार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी मैना एक संरक्षित पक्षी है और इसकी खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस तरह की कार्रवाई वन्यजीवों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket