Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

काकतीय पीजी कॉलेज में एलुमनी एसोसिएशन गठन की पहल, पूर्व छात्रों ने विकास में सहयोग का लिया संकल्प

  जगदलपुर । शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को एलुमनी एसोसिएशन के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उत्साहपूर्ण ...

 


जगदलपुर
। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को एलुमनी एसोसिएशन के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न इस बैठक में पूर्व छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने स्वागत उद्बोधन में संस्थान की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आईआईटी भिलाई के सहयोग से शोध कार्य प्रारंभ किया गया है। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र की स्थापना कर शिक्षा के पारंपरिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्राचार्य ने जानकारी दी कि महाविद्यालय के छह विभागों को पीएचडी शोध केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जिससे बस्तर अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

एलुमनी एसोसिएशन के समन्वयक प्रो. अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि वर्ष 1960 में स्थापित इस महाविद्यालय ने अब तक कई आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, वैज्ञानिक, प्राध्यापक एवं विभिन्न क्षेत्रों में सफल पेशेवर तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि एलुमनी एसोसिएशन शिक्षा, खेल, पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक न्याय एवं ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बैठक के दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई, जिसमें किरण सिंह देव का नाम संरक्षक सदस्य के रूप में प्रस्तावित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कल्पना मंडावी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket