जगदलपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने क...
जगदलपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मोतीलाल नेहरू वार्ड की संयुक्त सेक्टर/बूथ कमेटी गठन को लेकर नयापारा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जतिन जायसवाल ने की, जबकि प्रभारी अमरनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटवा एवं पूर्व महामंत्री अनवर खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी “मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत शहरी क्षेत्रों में भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बूथ एवं सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना तथा आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना समय की आवश्यकता है।
बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर जयशंकर श्रीवास, माही श्रीवास्तव, भरत यादव, गीता, संगीता, जावेद बख्श, महादेव, अविनाश, सुजाता, लक्ष्मी, लक्ष्मी कश्यप, राजकुमारी, सरिता, रेखा मसीह, कविता यादव, करुणा, निशा, संतोषी, सुखदई, पदमनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं