Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर के दो प्रमुख मुक्तिधामों के कायाकल्प हेतु 57.77 लाख रुपये स्वीकृत

जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026। नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम प...

जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026। नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। राज्य प्रवर्तित ‘मुक्तिधाम योजना’ के अंतर्गत शहर के दो प्रमुख मुक्तिधामों के उन्नयन एवं विकास कार्यों के लिए कुल 57.77 लाख रुपये की प्रावधिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 स्थित मुक्तिधाम के विकास कार्यों के लिए 27.79 लाख रुपये तथा लालबहादुर शास्त्री वार्ड, आमागुड़ा चौक (नया पुल के नीचे) स्थित मुक्तिधाम के लिए 29.98 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

ये होंगे प्रमुख विकास कार्य

स्वीकृत राशि से मुक्तिधाम परिसरों में कई आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इनमें सुरक्षा के लिए मजबूत बाउंड्रीवाल, शोक संतप्त परिजनों के लिए वेटिंग शेड, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सघन वृक्षारोपण शामिल है।

इन कार्यों के पूर्ण होने से अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को धूप, बारिश और अन्य असुविधाओं से राहत मिलेगी। साथ ही बाउंड्रीवाल के निर्माण से मुक्तिधाम की भूमि सुरक्षित होगी और अतिक्रमण या लावारिस पशुओं के प्रवेश पर रोक लगेगी। वृक्षारोपण से परिसर में हरियाली बढ़ेगी, जिससे वातावरण अधिक शांत और स्वच्छ बनेगा।



महापौर ने जताया आभार

महापौर संजय पांडेय ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप का विशेष आभार व्यक्त किया।

महापौर ने कहा कि इस योजना से शहर के नागरिकों को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं मिलेंगी तथा नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket