“बस्ती चलो, घर चलो” अभियान के तहत मिचनार में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित लोहनडीगुड़ा, 12 अप्रैल 2026: “बस्ती चलो, घर चलो” ...
“बस्ती चलो, घर चलो” अभियान के तहत मिचनार में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
लोहनडीगुड़ा, 12 अप्रैल 2026: “बस्ती चलो, घर चलो” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी लोहंडीगुड़ा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत मिचनार में जनसंपर्क एवं हितग्राही संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ग्राम मिचनार के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प है—हर घर तक विकास, हर परिवार तक सम्मान और हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. कश्यप ने आम नागरिकों को पेंशन योजना तथा आयुष्मान कार्ड के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान” के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और कोई भी वंचित न रहे।
उन्होंने जानकारी दी कि “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान” का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों द्वारा किया जाएगा, जिसका सीधा ऑनलाइन प्रसारण 13 अप्रैल (सोमवार) को किया जाएगा। इस अवसर पर लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा कार्यक्रम के टेलीकास्ट को देखने की अपील की गई।
इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य कलम सिंह, लखीधार सेठिया, पटेल घनश्याम यादव, रूपचंद, बलीराम कर्मा, मोतीलाल मंडावी, लक्ष्मण वेट्टी, संतु सोढ़ी, सरपंच श्रीमती दीयलो पोडियामी, बुधराम कश्यप, हरि, नानी राम सोढ़ी, गुलशन कश्यप, धनमन, आसाराम, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Permalink: bhrat.4thcolumn.in/basti-chalo-ghar-chalo-michnar-lohandiguda-2026
Keywords: बस्ती चलो घर चलो अभियान, लोहंडीगुड़ा समाचार, मिचनार पंचायत, डॉ बसंत कश्यप, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, छत्तीसगढ़ समाचार
Meta Description: लोहंडीगुड़ा के मिचनार में “बस्ती चलो, घर चलो” अभियान के तहत जनसंपर्क एवं हितग्राही संवाद कार्यक्रम आयोजित, डॉ. बसंत कश्यप ने योजनाओं की दी जानकारी।




कोई टिप्पणी नहीं