Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर में धान मिलिंग और परिवहन में अनियमितताओं का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग और परिवहन में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन के खि...

जगदलपुर : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग और परिवहन में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है।



शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की।

कांग्रेस का आरोप है कि विपणन वर्ष 2025-26 में खरीदे गए धान की मिलिंग स्थानीय राइस मिलर्स द्वारा नहीं की गई, जिससे उपार्जन केंद्रों में धान लंबे समय से पड़ा हुआ है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बाहरी जिलों के राइस मिलर्स को दिए गए डीओ का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि ये मिलर्स निर्धारित मात्रा में धान उठाने के बजाय डीओ को स्थानीय मिलर्स को बेच रहे हैं, जिससे परिवहन मद में अनियमित लाभ लिया जा रहा है।

इसके अलावा, धान परिवहन में ओवरलोडिंग, जीपीएस नियमों का उल्लंघन और फर्जी निकासी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

कांग्रेस ने मांग की है कि सभी डीओ की उच्चस्तरीय जांच की जाए, धान स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, लता निषाद, कोमल सेना, निकेत राज झा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket