Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का लिया जायजा

• मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान-हर परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर : जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर जिले के ज...

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान-हर परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर :


जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी और तोकापाल विकासखंड के तेलीमारेंगा एवं पलवा में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सर्वे सहित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का लाभ हर परिवार और प्रत्येक व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ ही स्वास्थ्य सुधार का माध्यम बने। इस पुनीत सेवा भावना के अनुरूप लोगों तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करें। कमिश्नर ने इस मौके पर मितानिन दवा पेटी का भी अवलोकन कर दवा पेटी में उपलब्ध दवाइयों के बारे में जानकारी ली और मौजूद मितानिन का उत्साहवर्धन किया।

      कमिश्नर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सर्वे दल के गांव में पहुंचने से कम से कम दो दिन पहले कोटवार के जरिये मुनादी कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच शिविर की पूरी जानकारी मिल सके। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने सर्वे दल के गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत को खुले रखने सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और पंचायत प्रतिनिधियों का सर्वे दल को सहयोग सुनिश्चित किए जाने कहा।


      कमिश्नर ने भ्रमण के दौरान कहा कि दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचना इस अभियान की प्राथमिकता है। ऐसे क्षेत्रों में विशेष प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और जरूरतमंदों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सर्वे के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।


       कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बस्तर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे दलों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विकासखण्ड तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इस दौरान संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ महेश शांडिल्य, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket