Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा, आर्ट एंड क्राफ्ट डिजाइन पर विशेष जोर

जगदलपुर :  शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय में 4 और 5 मई को आयोजित होने वाले इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है...

जगदलपुर : शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय में 4 और 5 मई को आयोजित होने वाले इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान कुलपति ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, समन्वय और कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से आर्ट एंड क्राफ्ट डिजाइन से संबंधित तैयारियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए जा रहे नवाचार आधारित कला एवं शिल्प मॉडलों की उन्होंने सराहना की और उन्हें और अधिक रचनात्मक व उपयोगी बनाने के सुझाव भी दिए।

कुलपति ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार क्षमता और व्यावहारिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं, ताकि यह महाकुंभ विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार साबित हो।

इनोवेशन महाकुंभ के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा आर्ट एवं क्राफ्ट डिजाइन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इसमें लगभग 30 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न कला विधाओं को सीख रहे हैं।

इस प्रशिक्षण में प्रतिष्ठित आर्ट एंड क्राफ्ट विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ठाकुर विद्यार्थियों को बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और प्रकृति को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने की तकनीकों से अवगत करा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, आयोजन समिति के सदस्य और एनएसएस स्वयंसेवक भी मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket