कांकेर : जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के मूरवेंड के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सा...
कांकेर : जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के मूरवेंड के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा इतना तेज था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल किसी की हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर यातायात को सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं