कांकेर : नगर में सेन चौक स्थित मिलन मार्केट की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताल...
- Advertisement -
![]()
कांकेर : नगर में सेन चौक स्थित मिलन मार्केट की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 27,050 रुपये के सिगरेट, पान मसाला व अन्य सामान चोरी कर लिया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों शिवा बाल्मिकी और भरत साहू को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने रात के समय वारदात को अंजाम देकर सामान को छिपा दिया था, जिसे बाद में बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं