Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

लोहंडीगुड़ा के ककनार में VB-G RAM G जनचौपाल, योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों में उत्साह

लोहंडीगुड़ा के ककनार में VB-G RAM G जनचौपाल, योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों में उत्साह लोहंडीगुड़ा के सुदूर अंचल ककनार क्षे...

लोहंडीगुड़ा के ककनार में VB-G RAM G जनचौपाल, योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों में उत्साह


लोहंडीगुड़ा के सुदूर अंचल ककनार क्षेत्र में VB-G RAM G के तहत जनचौपाल, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
कृषि अवधि में दो माह कार्य स्थगन और 125 रोजगार दिवस की विशेष व्यवस्था से ग्रामीणों में संतोष का माहौल

लोहंडीगुड़ा (बस्तर)।

जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत सुदूर अंचल घाटी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत चंदेला एवं ककनार में VB-G RAM G (वी बी-जी राम जी) के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के प्रावधानों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने चौपाल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि कृषि कार्य के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए दो माह तक योजना के कार्यों को बंद रखा जाएगा, ताकि किसानों को खेती-बाड़ी में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे पूरी तरह अपने कृषि कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत 125 रोजगार दिवस की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस निर्णय से ग्रामीणों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मंगतू राम कश्यप ने भी VB-G RAM G योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

जनचौपाल में सरपंच तुलाराम नाग, सुखचंद ठाकुर, संवेद्र सेठिया, चन्द्र शेखर ठाकुर, करण सेठिया, रैसिंह ठाकुर, सकाराम, बलि बघेल, संतु राम कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket