अब श्याम भी देखेगा रंगीन दुनिया | बस्तर में 6 वर्षीय बच्चे का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन अब श्याम भी देखेगा रंगीन दुनिया: बस्तर...
अब श्याम भी देखेगा रंगीन दुनिया: बस्तर में जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित 6 वर्षीय बच्चे का सफल ऑपरेशन
बस्तर कलेक्टर हरीश एस.के. के निर्देश पर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के नेतृत्व में जिले में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 21 नवंबर 2025 को ब्लॉक बस्तर के 17 और बकावंड के 2 मरीजों का ऑपरेशन महारानी अस्पताल, जगदलपुर के नेत्र रोग विभाग (अंबक) में किया गया।
श्याम पिता चेरगु, निवासी ग्राम सोनवारा (बकावंड), जिनकी दोनों आंखों में जन्मजात मोतियाबिंद था। मांगनार के नेत्र सहायक अधिकारी गुने राम सिन्हा द्वारा शिविर में अन्य मरीजों के साथ उसका भी पंजीयन किया गया और ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
महारानी अस्पताल की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डॉ. सरिता थॉमस द्वारा श्याम की एक आंख का मोतियाबिंद ऑपरेशन अत्यंत विशेषज्ञता के साथ किया गया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया नेत्र सहायक अधिकारी कन्नूर हनुमंत राव द्वारा दिया गया।
22 नवंबर 2025 को श्याम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि अब श्याम अपनी आंखों से दुनिया के रंग, रोशनी और आसपास के दृश्य सामान्य बच्चों की तरह देख सकेगा।
ऑपरेशन में इनका रहा विशेष सहयोग
- नेत्र रोग विशेषज्ञ (सर्जन) — डॉ. सरिता थॉमस
- सहायक नोडल अधिकारी — फिरोज खान
- नेत्र सहायक अधिकारी — हनुमंत राव, कविता पांडे, गायत्री कामडी, नीरज मामडीकर, अमृत राव
- स्टाफ नर्स — स्मिता कच्छ
- वार्ड बॉय — डोलेश्वर जोशी
- वार्ड आया — मंगली बाई
स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी मीडिया अधिकारी शकील खान ने यह जानकारी साझा की।
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
🔗 https://whatsapp.com/channel/0029VaOdIG1KgsNw0WURCY0T



कोई टिप्पणी नहीं