जिला स्तरीय वन महोत्सव: वनमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण देव ने किया पौधरोपण, 1483 किसानों को 92 लाख का लाभ जिला स्तरीय वन म...
जिला स्तरीय वन महोत्सव: वनमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण देव ने किया पौधरोपण, 1483 किसानों को 92 लाख का लाभ
जगदलपुर, 28 अगस्त 2025। आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामावाडा में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में छत्तीसगढ़ के वनमंत्री श्री केदार कश्यप और विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे देश का ऑक्सीजन जोन है। यहाँ की वनों से भरपूर धरोहर को हमारे पूर्वजों ने सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से सुरक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि “वनोपज और वनों से प्राप्त खाद्य फल केवल स्थानीय निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि यह अगली पीढ़ी के लिए भी अनमोल धरोहर है। इनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।”
विधायक श्री किरण देव ने अपने संबोधन में बताया कि वन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 75 लाख पौधे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन और विकास की चुनौतियों के बीच हमें वनों की संख्या बढ़ाने पर जोर देना होगा। बस्तर जैसे वनों से समृद्ध क्षेत्र को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।”
इस अवसर पर सिंदूर, कपूर और रुद्राक्ष जैसे पौधे लगाए गए, जिनकी देखभाल विद्यालय के छात्र करेंगे। विधायक ने प्रधानमंत्री के आव्हान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने घर में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
1483 किसानों को मिला 92 लाख का लाभ
जिला स्तरीय वन महोत्सव के दौरान किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के 1483 हितग्राहियों को 92 लाख रुपए का चेक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति श्री खेम सिंह देवांगन, जनप्रतिनिधि श्री वेद प्रकाश पांडे, रूप सिंह मंडावी, सीसीएफ श्री आर. दुग्गा, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इसे भी पढ़ें:
- बस्तर: तोकापाल ब्लॉक को मिला एस्पिरेशनल गोल्ड, लोहंडीगुड़ा को ब्रॉन्ज अवॉर्ड
- बस्तर बाढ़ राहत की समीक्षा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
- लोहांडीगुड़ा: बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर और सामग्री वितरण
📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
कोई टिप्पणी नहीं