• छात्रों ने भाषण और लेखन के माध्यम से किया महान साहित्यकार को नमन : जगदलपुर : प्रगतिशील लेखक संघ, जगदलपुर द्वारा महान् साहित्यकार मुंश...
• छात्रों ने भाषण और लेखन के माध्यम से किया महान साहित्यकार को नमन :
जगदलपुर : प्रगतिशील लेखक संघ, जगदलपुर द्वारा महान् साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक साहित्यिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नियानार तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के मध्य भाषण और लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इन दोनों विद्यालयों के कुल 65 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रेमचंद के यथार्थवादी लेखन, सामाजिक दृष्टिकोण और ग्रामीण जीवन के चित्रण पर आधारित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने गहन चिंतन और अभिव्यक्ति का परिचय दिया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , नियानार
(भाषण प्रतियोगिता)
प्रथम -दिशा कश्यप
द्वितीय - अंजना नेताम, सावित्री कश्यप
तृतीय - सुनील कश्यप
(लेखन प्रतियोगिता)
प्रथम -दिशा कश्यप
द्वितीय - सुनीता महावीर, अंजना नेताम
तृतीय - दीपिका कश्यप
विवेकानंद स्कूल/स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय(सेजेस)
(भाषण प्रतियोगिता)
प्रथम - रुही गुप्ता
द्वितीय - बुशरा कुरैशी
तृतीय - दीपिका बघेल
(लेखन प्रतियोगिता)
प्रथम - नरगिस बानो
द्वितीय - महेश्वरी यादव, मोक्षी पाण्डेय
तृतीय- जाह्नवी ध्रुव
विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार - हर्षिता यादव
पुरस्कार वितरण में दिशा कश्यप, रुही गुप्ता, नरगिस बानो जैसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रथम पुरस्कार मिला, वहीं हर्षिता यादव को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण में स्कूल के प्राचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनिंदर रेवतकर, लोकेश नेताम और जगदीश चंद्र दास ने किया तथा मदन आचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने प्रेमचंद को भारतीय समाज का यथार्थवादी दर्पण कहा और उनके साहित्य को आज भी प्रासंगिक बताया। छात्रों और शिक्षकों की सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक रहा।
कोई टिप्पणी नहीं