Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

VB-FC के निदेशक शुभांशु झा की नारायणपुर कलेक्टर से सौजन्य भेंट

VB-FC के निदेशक शुभांशु झा की नारायणपुर कलेक्टर से सौजन्य भेंट नारायणपुर | विशेष संवाददाता ...

VB-FC के निदेशक शुभांशु झा की नारायणपुर कलेक्टर से सौजन्य भेंट

नारायणपुर | विशेष संवाददाता

VB-FC के निदेशक शुभांशु झा ने नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन (IAS) से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने में नागरिकों की जागरूकता और प्रशासन की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

“जागरूक नागरिक ही राष्ट्र की पूंजी हैं। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों के प्रति सजग होता है, तभी विकास स्थायी और समावेशी बनता है।”

कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के नागरिकों की प्रशंसा करते हुए स्थानीय स्तर पर सकारात्मक जागरूकता अभियानों, युवाओं की सहभागिता, सामुदायिक संवाद तथा व्यवहारिक क्रियान्वयन मॉडल को प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वय से विकास की गति को और सशक्त बनाया जा सकता है।

VB-FC WELFARE FOUNDATION के निदेशक शुभांशु झा ने सामाजिक चेतना, नागरिक कर्तव्यों, शिक्षा एवं सकारात्मक सोच के विस्तार हेतु प्रशासन के साथ निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह सौजन्य भेंट प्रशासन और नागरिक समाज के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

चर्चा के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु स्थानीय नवाचार, सामुदायिक भागीदारी और जन-जागरूकता को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी।

VB-FC Welfare Foundation शुभांशु झा नम्रता जैन IAS नारायणपुर विकसित भारत नागरिक जागरूकता

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket