लोक भवन से प्रशंसा पत्र: VB-FC वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यों को आधिकारिक सराहना विशेष समाचार लोक भवन से प्रशंसा पत्र: VB-FC वे...
लोक भवन से प्रशंसा पत्र: VB-FC वेलफेयर फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों को मिला आधिकारिक सम्मान
सामाजिक न्याय, जनजातीय उत्थान और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय VB-FC वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यों को राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त हुई है। लोक भवन, रायपुर से जारी प्रशंसा पत्र में संस्था के नेतृत्व में संचालित सामाजिक पहलों को उल्लेखनीय, प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी बताया गया है।
वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर से प्राप्त यह सराहना न केवल संस्था के सतत सामाजिक समर्पण का प्रमाण है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रभावी कार्य शासन-प्रशासन के संज्ञान में आ रहे हैं। प्रशंसा पत्र में संस्था के समर्पित नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को सकारात्मक परिवर्तन का आधार बताया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर जैसे संवेदनशील और विकासशील क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं आजीविका उन्मुख पहल दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला सिद्ध होती हैं। इसी संदर्भ में संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक सशक्त सामाजिक योगदान के रूप में देखा जा रहा है।
संस्था के निदेशक शुभांशु झा ने इस सम्मान को पूरी टीम, सहयोगियों एवं समाज के विश्वास का सामूहिक परिणाम बताते हुए लोक भवन के उप सचिव (संवैधानिक प्रकोष्ठ) डॉ. रूपेंद्र कवि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका प्रोत्साहन और मार्गदर्शन आगे और अधिक जिम्मेदारी, पारदर्शिता तथा समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
.jpg)


कोई टिप्पणी नहीं