🌿 जगदलपुर, 5 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 80वीं वाहिनी द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन क...
🌿
जगदलपुर, 5 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 80वीं वाहिनी द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरजिन्दर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जल-संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर 80 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी श्री सुबीर राय, श्री उत्पल गागोई (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), श्री पुष्पोत्कर्ष कुमार, श्री मकरूद आलम, श्री विजय अब्दुला दासी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। वृक्षारोपण समारोह कैंप प्रांगण जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुआ।
🌎 जवानों को दी गई पर्यावरणीय जागरूकता
कार्यक्रम में श्री सुबीर राय ने सभी जवानों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण की आवश्यकता और महत्त्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से जल संरक्षण एवं हरित वातावरण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
उन्होंने सभी जवानों को अपने परिवार सहित पर्यावरण हितैषी गतिविधियों में सहभागी बनने और वृक्षों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
📸 कार्यक्रम की झलकियाँ:
- वृक्षारोपण में जवानों की सहभागिता
- वरिष्ठ चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी
- पर्यावरण जागरूकता पर विशेष सत्र
रिपोर्ट: 4thColumn विशेष संवाददाता
कोई टिप्पणी नहीं