"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना आर्थिक महाशक्ति: सीएम विष्णुदेव साय : रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधान...
"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना आर्थिक महाशक्ति: सीएम विष्णुदेव साय :
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने ऐतिहासिक छलांग लगाई है। उन्होंने बताया कि 2014 में जब श्री मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब भारत विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज यह चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।
सीएम साय ने प्रधानमंत्री की आर्थिक दूरदृष्टि और नीतियों की सराहना करते हुए कहा, "ये भारत के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।" उन्होंने आगे कहा कि कठिन परिस्थितियों, जैसे वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी भारत ने न केवल अपनी जनता के लिए वैक्सीन तैयार की, बल्कि अन्य देशों को भी सहायता प्रदान कर 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को साकार किया।
उन्होंने कहा कि भारत की इस उपलब्धि का श्रेय उस मजबूत नेतृत्व को जाता है, जिसने संकट को अवसर में बदला और भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह किया कि वे इस विकास यात्रा में सहभागी बनें और देश को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।
कोई टिप्पणी नहीं