Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

अरब सागर में जंगी तैयारी: भारतीय नौसेना का बड़ा युद्धाभ्यास, मिसाइल फायरिंग से बढ़ा समंदर में दम

अरब सागर में जंगी तैयारी: भारतीय नौसेना का बड़ा युद्धाभ्यास, मिसाइल फायरिंग से बढ़ा समंदर में दम: नई दिल्ली :  देश की सुरक्षा के मद्देनज़र भ...


अरब सागर में जंगी तैयारी: भारतीय नौसेना का बड़ा युद्धाभ्यास, मिसाइल फायरिंग से बढ़ा समंदर में दम:

नई दिल्ली : देश की सुरक्षा के मद्देनज़र भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया है। गुजरात तट के पास 30 अप्रैल से 3 मई तक चल रहे इस व्यापक युद्धाभ्यास में नौसेना के जंगी जहाज तैनात किए गए हैं। अभ्यास में मिसाइल फायरिंग, निगरानी और प्रतिक्रिया क्षमता की गहन जांच की जा रही है।

हाल ही में नौसेना ने अपने युद्धपोतों से लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइलें दागकर सटीक हमलों की तैयारी का सफल परीक्षण किया था। इससे यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय नौसेना किसी भी समुद्री खतरे से निपटने को पूरी तरह तैयार है।


आतंकी हमले के बाद सतर्कता और तेज:

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट बढ़ा दिया है। इसके तहत समुद्री सीमाओं की निगरानी और मजबूत की गई है। नौसेना के युद्धपोतों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है।


कोस्ट गार्ड भी मुस्तैद:

भारतीय कोस्ट गार्ड भी इस ऑपरेशन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के आसपास जहाज तैनात कर दिए गए हैं। नौसेना और कोस्ट गार्ड मिलकर क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।


आने वाले दिनों में और भी अभ्यास:

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस अभ्यास की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में और मिसाइल परीक्षण, युद्ध रणनीति अभ्यास और त्वरित प्रतिक्रिया ड्रिल्स की योजना है।

भारतीय नौसेना का यह कदम न सिर्फ समुद्री सुरक्षा को पुख्ता करता है, बल्कि यह दुनिया को यह संदेश भी देता है कि भारत अपने जलक्षेत्र की रक्षा को लेकर पूरी तरह सजग और सक्षम है।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket