जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता सावेंद्र सेठिया को मंडल लोहंडीगुड़ा का नया महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस अ...
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता सावेंद्र सेठिया को मंडल लोहंडीगुड़ा का नया महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
श्री सेठिया ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बस्तर जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, "मैं आपके विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभारी हूँ। यह पद मेरे लिए एक गौरवपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए न केवल एक सम्मान है, बल्कि संगठन के लिए और अधिक मेहनत कर सकारात्मक योगदान देने का एक सशक्त अवसर भी है। उन्होंने वादा किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे और संगठन की मजबूती और सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं