Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

जवानों की कुशलता के लिए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना: महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय पहुंचे दंतेवाड़ा

जवानों की कुशलता के लिए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना: महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय पहुंचे दंतेवाड़ा: जगदलपुर :  भारतीय जनता पार्टी के क्षेत...


जवानों की कुशलता के लिए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना: महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय पहुंचे दंतेवाड़ा:

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल एवं महामंत्री संगठन पवन साय ने रविवार को दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। यह दर्शन विशेष रूप से बस्तर अंचल के वीर सैनिकों और ऑपरेशन सिंदूर में जुटे सुरक्षा बलों की कुशलता और सफलता की कामना हेतु किए गए।

दोनों नेताओं ने मां दंतेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में योगदान दे रहे जवानों के साहस और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "बस्तर की मिट्टी में जन्मे जवान आज देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर डटे हैं, उनके कुशल रहने और हर मिशन में सफलता के लिए हम सभी की प्रार्थना अनिवार्य है।"

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में स्थानीय जवानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही है।

इस दौरान भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और राष्ट्रसेवा के जज्बे का अनोखा संगम देखने को मिला।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket