Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

संविधान बचाओ यात्रा को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, रूपरेखा तय

संविधान बचाओ यात्रा को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, रूपरेखा तय: रायगढ़ :  रायगढ़ जिला कांग्रेस भवन में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की ...


संविधान बचाओ यात्रा को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, रूपरेखा तय:

रायगढ़ : रायगढ़ जिला कांग्रेस भवन में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें "संविधान बचाओ यात्रा" की तैयारी और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने की। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला और पूर्व विधायक प्रकाश नायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में तय किया गया कि संविधान की रक्षा और आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जाएगी। इस रैली में जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। आयोजन की तिथि, मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश में संविधान पर हमले की आशंका बनी हुई है, जिसे लेकर जनजागरण की आवश्यकता है। यह यात्रा लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक अधिकारों की रक्षा का प्रतीक बनेगी।

बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने सुझाव दिए।





कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket