IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, विग्नेश पुथुर पूरे सीजन से बाहर; पंजाब के रघु शर्मा को मौका: नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025...
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, विग्नेश पुथुर पूरे सीजन से बाहर; पंजाब के रघु शर्मा को मौका:
नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के बीच बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज विग्नेश पुथुर चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम प्रबंधन ने उनके स्थान पर पंजाब के अनुभवी लेग स्पिनर रघु शर्मा को स्क्वाड में शामिल किया है। यह रघु का पहला आईपीएल सीजन होगा।
23 साल के विग्नेश ने इस सीजन में 5 मैचों में 6 विकेट लिए और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में तीन विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था। हालांकि, चोट के कारण अब वह बचे हुए मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि वह इलाज के बावजूद टीम के साथ बने रहेंगे।
रघु शर्मा की एंट्री:
31 वर्षीय रघु शर्मा घरेलू सर्किट में पंजाब और पुडुचेरी की ओर से खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 11 मैचों में 19.59 की औसत से 57 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर 7 विकेट है। लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भी वह असरदार रहे हैं—लिस्ट ए में 14 विकेट और टी20 में 3 विकेट उनके नाम हैं।
मुंबई इंडियंस ने रघु को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया है। वह आगामी मैचों में टीम की स्पिन अटैक को मजबूती दे सकते हैं। मुंबई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।
कोई टिप्पणी नहीं