Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत: कसडोल की धरती पर उमड़ा आत्मीय सैलाब

  केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत: कसडोल की धरती पर उमड़ा आत्मीय सैलाब: कसडोल :  नगर की पावन धरती आज उस समय गौरवान्वित हो उठी जब के...

 

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत: कसडोल की धरती पर उमड़ा आत्मीय सैलाब:

कसडोल : नगर की पावन धरती आज उस समय गौरवान्वित हो उठी जब केंद्र सरकार में मंत्री श्री तोखन साहू का कसडोल नगर आगमन हुआ। जैजैपुर विधानसभा में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम से लौटते समय वे कुछ क्षणों के विश्राम हेतु कसडोल विश्राम गृह में रुके, जहां उनका आत्मीय और गरिमामय स्वागत किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने पुष्पमालाओं, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। समूचा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने क्षेत्रवासियों के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि "जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।" उन्होंने कसडोल के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र के समग्र उन्नयन के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षदगण, व्यापारी संघ, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की बहनों ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अल्प प्रवास ने कसडोल की जनता के हृदय में मंत्री साहू के प्रति और भी अधिक विश्वास तथा लगाव का संचार कर दिया।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket