Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

पर्यावरण उप समिति का गठन आज वन विद्यालय जगदलपुर में

जगदलपुर :  भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्तर जिला की पर्यावरण उप समिति का गठन आज सोमवार, 19 मई को संध्या 5:00 बजे जिला मुख्यालय जगदलपुर के गीदम...

जगदलपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्तर जिला की पर्यावरण उप समिति का गठन आज सोमवार, 19 मई को संध्या 5:00 बजे जिला मुख्यालय जगदलपुर के गीदम रोड स्थित वन विद्यालय के सभागार में किया जाएगा।



यह समिति स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कार्य करेगी। पर्यावरण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी नागरिक इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं। समिति में पदाधिकारी के रूप में सम्मिलित होने के लिए बस्तर जिले का नागरिक होना और आजीवन सदस्यता (₹1000 शुल्क सहित) प्राप्त करना अनिवार्य है। पूर्व सदस्य भी इस हेतु पात्र हैं, जबकि नए इच्छुक सदस्य मौके पर भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।


पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष श्री विधु शेखर झा ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर विषय है, अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक और सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य करने के लिए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket