पेचांक सिलाट में इतिहास रचाया – बस्तर की कविता धुर्वे बनीं पहली मास्टर महिला पदक विजेता: जगदलपुर : बस्तर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय ज...
पेचांक सिलाट में इतिहास रचाया – बस्तर की कविता धुर्वे बनीं पहली मास्टर महिला पदक विजेता:
जगदलपुर : बस्तर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में संपन्न हुई 13वीं सीनियर व मास्टर नेशनल पेचांक सिलाट चैंपियनशिप में बस्तर की कविता धुर्वे ने मास्टर वर्ग में 70 किलो भार वर्ग में पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि बस्तर की किसी महिला खिलाड़ी ने मास्टर वर्ग में पहली बार राष्ट्रीय पदक प्राप्त किया है।
कविता धुर्वे की यह जीत सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बस्तर अंचल के लिए एक प्रेरणा है। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष और दृढ़ निश्चय से राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया।
स्थानीय खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने इस ऐतिहासिक सफलता पर कविता को बधाइयाँ दी हैं और इसे बस्तर में महिला खेल प्रतिभाओं के लिए एक मील का पत्थर बताया है। उम्मीद की जा रही है कि कविता की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की प्रेरणा देगी।
कोई टिप्पणी नहीं