Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

GST संग्रहण में देश में छाया छत्तीसगढ़: अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन, CM साय ने बताई बड़ी वजह

GST संग्रहण में देश में छाया छत्तीसगढ़: अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन, CM साय ने बताई बड़ी वजह: रायपुर :  छत्तीसगढ़ ने अप्र...


GST संग्रहण में देश में छाया छत्तीसगढ़: अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन, CM साय ने बताई बड़ी वजह:

रायपुर : छत्तीसगढ़ ने अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रहण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने 4,135 करोड़ रुपये का GST संग्रह कर देश के शीर्ष 15 राज्यों में अपनी जगह बना ली है। यह उपलब्धि न केवल आर्थिक मजबूती का संकेत है, बल्कि नीति और प्रशासनिक सुधारों की सफलता का प्रमाण भी है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उछाल राज्य सरकार की नीतिगत सक्रियता और व्यापारिक माहौल को आसान बनाने के प्रयासों का नतीजा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

"हमने बीते 15 महीनों में नियमों को सरल किया, बाधक कानूनों को खत्म किया और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया। इसका सीधा असर अब राज्य की अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है।"


सरकार के बड़े फैसले जो बने परिवर्तन की वजह:

उद्योग व व्यापार से जुड़े नियमों का सरलीकरण

पुराने और अव्यवहारिक कानूनों की समाप्ति

सभी जरूरी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता

पेट्रोल पंप लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त

उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को आसान बनाया गया

इन फैसलों से न केवल व्यापारियों को राहत मिली, बल्कि नए निवेशकों को भी राज्य की ओर आकर्षित किया गया। नतीजा – व्यापारिक गतिविधियों में तेजी और राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि।

राज्य के लिए यह नतीजा केवल आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि विकास के उस रास्ते का संकेत है जिस पर छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket