CM साय का बड़ा एक्शन: DEO और कार्यपालन अभियंता सस्पेंड, चौपाल में सब इंजीनियर को लगाई फटकार: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सा...
CM साय का बड़ा एक्शन: DEO और कार्यपालन अभियंता सस्पेंड, चौपाल में सब इंजीनियर को लगाई फटकार:
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं और जमीनी हकीकत जानने के लिए चौपालों में सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। सोमवार को उनका तेवर बेहद सख्त नजर आया जब उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक सब इंजीनियर की लापरवाही पर भरी चौपाल में उसे गेट आउट कह दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "अब लापरवाही नहीं चलेगी, यह सरकार जनता के लिए है और जिम्मेदारी से काम करना होगा।"
इसी के साथ मुंगेली जिले में दो वरिष्ठ अधिकारियों—जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (कार्यपालन अभियंता) को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री का यह कड़ा निर्णय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर स्पष्ट संदेश है कि कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने चौपाल में मौजूद लोगों से सीधा संवाद करते हुए अधिकारियों से जवाब-तलब किया और कई मुद्दों पर असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शासन की योजनाएं कागजों में नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए।
यह सख्त कार्यवाही आम जनता के बीच सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है और इससे प्रशासनिक जवाबदेही को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
कोई टिप्पणी नहीं