जितेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे, जन जागरूकता अभियान की शुरुआत: रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने वक्फ कानून पर जनजागरण अभियान की शुरुआत कर दी...
- Advertisement -
![]()
जितेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे, जन जागरूकता अभियान की शुरुआत:
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने वक्फ कानून पर जनजागरण अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तहत पहले चरण में पार्टी के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों को कानून की पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे जनता को सही तथ्यों और बदलाव के फायदे समझा सकें।
इसी सिलसिले में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मंगलवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करना जरूरी है। बदलावों से समाज के हर वर्ग को फायदा होगा, और यही जानकारी वे जनता तक पहुंचाएंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में देशभर में इस तरह की कार्यशालाएं और संवाद कार्यक्रम होंगे। बीजेपी इसे बड़े स्तर पर अभियान का रूप देने जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं