रायगढ़ में किराया वसूली पर सख्ती: दो कॉम्पलेक्स की 11 दुकानें सील, अब तक 31 पर हुई कार्रवाई: छत्तीसगढ़: के रायगढ़ में नगर निगम ने बकाया क...
- Advertisement -
![]()
रायगढ़ में किराया वसूली पर सख्ती: दो कॉम्पलेक्स की 11 दुकानें सील, अब तक 31 पर हुई कार्रवाई:
छत्तीसगढ़: के रायगढ़ में नगर निगम ने बकाया किराया वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को भी निगम का राजस्व अमला सक्रिय रहा और दो प्रमुख कॉम्पलेक्स की 11 दुकानों को सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 31 दुकानों पर ताला लगाया जा चुका है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी किराया जमा नहीं किया गया, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।
नगर निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा। किराया बकाया रखने वाले अन्य दुकानदारों को जल्द ही नोटिस भेजे जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं