Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सारंगढ़: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के घर में भीषण आग, लाखों का नुकसान; विधायक ने मौके पर पहुंचकर जाना हाल

  सारंगढ़: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के घर में भीषण आग, लाखों का नुकसान; विधायक ने मौके पर पहुंचकर जाना हाल: छत्तीसगढ़ :  के सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज...

 सारंगढ़: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के घर में भीषण आग, लाखों का नुकसान; विधायक ने मौके पर पहुंचकर जाना हाल:

छत्तीसगढ़ : के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता विष्णु चंद्रा के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket