Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

रायपुर नगर निगम में सियासी बवाल: संदीप साहू को हटाने पर साहू समाज का हंगामा, कांग्रेस से पूछा – बागी को कैसे मिला इनाम?

  रायपुर नगर निगम में सियासी बवाल: संदीप साहू को हटाने पर साहू समाज का हंगामा, कांग्रेस से पूछा – बागी को कैसे मिला इनाम? रायपुर :  नगर निगम...

 रायपुर नगर निगम में सियासी बवाल: संदीप साहू को हटाने पर साहू समाज का हंगामा, कांग्रेस से पूछा – बागी को कैसे मिला इनाम?

रायपुर : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बदले जाने को लेकर विवाद गरमा गया है। कांग्रेस ने बिना कारण बताए संदीप साहू को पद से हटाकर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। आकाश हाल ही में कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़े थे। अब पार्टी में वापसी के बाद उन्हें बड़ा पद मिलने से विवाद गहरा गया है।

इस फैसले से नाराज़ साहू समाज ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पूछा – “पार्टी के प्रति निष्ठावान नेता को हटाकर बागी को इनाम क्यों दिया गया?” प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।

संदीप साहू को हटाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संगठन के भीतर इस फैसले को लेकर नाराजगी बढ़ती दिख रही है।

यह मामला सिर्फ एक पद का नहीं, बल्कि संगठन के भीतर भरोसे और साख से जुड़ गया है। अब देखना यह है कि कांग्रेस इस नाराजगी को कैसे संभालती है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket