Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

नेशनल हेराल्ड केस पर सियासी संग्राम: भाजपाइयों ने फूंका पुतला, कांग्रेस ने दी टक्कर

  नेशनल हेराल्ड केस पर सियासी संग्राम: भाजपाइयों ने फूंका पुतला, कांग्रेस ने दी टक्कर: रायपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के वि...

 नेशनल हेराल्ड केस पर सियासी संग्राम: भाजपाइयों ने फूंका पुतला, कांग्रेस ने दी टक्कर:

रायपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनके पुतले फूंके।

राजधानी में भाजपाई राजीव भवन की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान हल्की झड़पें भी देखने को मिलीं। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन के बाहर कुर्सियाँ लगाकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे रहे और भाजपा के विरोध को "राजनीतिक नौटंकी" करार दिया।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला जनता की आंखें खोलने वाला है। वहीं कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को "राजनीतिक बदले की भावना" बताया और कहा कि वह इससे डरने वाली नहीं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह मुद्दा आने वाले चुनावों में दोनों दलों के लिए बड़ा सियासी हथियार बन सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket