Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

अवैध रेत खनन और आवास संकट को लेकर लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

  अवैध रेत खनन और आवास संकट को लेकर लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार: महासमुंद :  जिले में अवैध रेत खनन और आवास से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम न...

 अवैध रेत खनन और आवास संकट को लेकर लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार:

महासमुंद : जिले में अवैध रेत खनन और आवास से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम नागरिकों ने प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन देकर इन मुद्दों के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में बगैर अनुमति रेत खनन हो रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। वहीं, कई आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित मकानों के निर्माण को जल्द शुरू कराने की मांग की।

प्रशासन ने सभी शिकायतों और मांगों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है और संबंधित विभागों को जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket