पहाड़ सिंह के गनमैन रहे नक्सली रमेश और पत्नी ने किया सरेंडर, 7 लाख का था इनाम: कवर्धा : जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्या...
पहाड़ सिंह के गनमैन रहे नक्सली रमेश और पत्नी ने किया सरेंडर, 7 लाख का था इनाम:
कवर्धा : जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली और पूर्व मंत्री पहाड़ सिंह के सुरक्षा गनमैन रह चुके रमेश ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। रमेश पर सरकार ने 7 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
सूत्रों के अनुसार, रमेश फरवरी 2022 में शादी के बाद नक्सली संगठन के दबाव में था। संगठन के लीडर उस पर नसबंदी करवाने का दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका था। लगातार बढ़ते दबाव और पुलिस की सख्त कार्रवाई से परेशान होकर अंततः उसने सरेंडर करने का फैसला लिया।
सरेंडर के दौरान दोनों ने शांति से समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस और प्रशासन ने इसे सकारात्मक कदम बताया है और कहा है कि उन्हें शासन की पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा।
यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की रणनीति और लगातार दबाव का नतीजा माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं