Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

वनांचल में पहली बार गर्मी में धान की खेती, किसान गौतम सिंह ने शुरू की पहल

  वनांचल में पहली बार गर्मी में धान की खेती, किसान गौतम सिंह ने शुरू की पहल: चिल्फी घाटी :  वनांचल क्षेत्र में खेती को लेकर एक नया प्रयोग दे...

 वनांचल में पहली बार गर्मी में धान की खेती, किसान गौतम सिंह ने शुरू की पहल:

चिल्फी घाटी : वनांचल क्षेत्र में खेती को लेकर एक नया प्रयोग देखने को मिला है। यहां पहली बार गर्मी के मौसम में धान की खेती शुरू की गई है। यह पहल किसान गौतम सिंह ने की है, जो अब तक सिर्फ बरसात में होने वाली इस फसल को गर्मी में उगाकर एक नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।

गौतम सिंह ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले धान की नर्सरी तैयार की और अब रोपाई कर दी है। सिंचाई के लिए पास की नदी से पानी लाया जा रहा है। यह क्षेत्र आमतौर पर गर्मी में धान की खेती के लिए नहीं जाना जाता, लेकिन इस प्रयोग से भविष्य में सालभर खेती की संभावनाएं खुल सकती हैं।

किसान की इस कोशिश को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है और यदि यह प्रयोग सफल होता है, तो वनांचल जैसे क्षेत्रों में कृषि की तस्वीर बदल सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket