Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नक्सली बोले: सरकार साथ दे तो कर देंगे पूर्ण युद्धविराम, पुलिस गोली न चलाए

  नक्सली बोले: सरकार साथ दे तो कर देंगे पूर्ण युद्धविराम, पुलिस गोली न चलाए: छत्तीसगढ़ :  के बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर शांति वार्ता ...

 नक्सली बोले: सरकार साथ दे तो कर देंगे पूर्ण युद्धविराम, पुलिस गोली न चलाए:

छत्तीसगढ़ : के बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर शांति वार्ता की पहल की है। एक सप्ताह के भीतर यह उनकी दूसरी अपील है। नक्सली लीडर रूपेश ने पर्चा जारी कर कहा है कि वे पूर्ण युद्धविराम को तैयार हैं, बशर्ते सरकार सहयोग करे।

रूपेश ने कहा, "हम अपने साथियों से बात करना चाहते हैं, सरकार सकारात्मक संकेत दे। पुलिस को जनता पर गोली चलाना बंद करना चाहिए।" उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर सरकार गंभीरता दिखाए, तो वे आगे की बातचीत के लिए तैयार हैं।

इस बयान को नक्सलियों की रणनीति में बदलाव और शांति की ओर एक संभावित कदम माना जा रहा है। अब निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket