Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

महादेव सट्टा एप का जाल फैला, नए नामों से फिर सक्रिय: रेड्डी अन्ना समेत 21 सट्टा एप ऑपरेट हो रहे दुर्ग, कोलकाता और गोवा से

  महादेव सट्टा एप का जाल फैला, नए नामों से फिर सक्रिय: रेड्डी अन्ना समेत 21 सट्टा एप ऑपरेट हो रहे दुर्ग, कोलकाता और गोवा से: रायपुर: ऑनलाइन...

 महादेव सट्टा एप का जाल फैला, नए नामों से फिर सक्रिय: रेड्डी अन्ना समेत 21 सट्टा एप ऑपरेट हो रहे दुर्ग, कोलकाता और गोवा से:

रायपुर: ऑनलाइन सट्टा गिरोह ने महादेव एप के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बावजूद अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने दी है। सट्टा एप प्रमोटर्स ने अब नए नामों से 21 एप फिर से एक्टिव कर दिए हैं। इनमें रेड्डी अन्ना जैसे एप भी शामिल हैं। इन एप्स को दुर्ग समेत अन्य शहरों के युवाओं के जरिए कोलकाता और गोवा से ऑपरेट किया जा रहा है।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी और अनिल उर्फ अतुल अग्रवाल अब भी फरार हैं। लगातार छापेमारी और कार्रवाई के बावजूद ऑनलाइन सट्टा का कारोबार रुकने की बजाय और फैलता जा रहा है।

जांच एजेंसियों के सामने अब बड़ी चुनौती है—इन नए नामों से चल रहे सट्टा एप्स को ट्रैक करना और नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ना। फिलहाल, सट्टा माफिया ने दिखा दिया है कि वो नाम बदलकर, जगह बदलकर अपने नेटवर्क को बचाने में अभी भी सक्षम हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket