कांकेर में तेंदुए का हमला: बड़े भाई की बहादुरी से बची 6 साल के बच्चे की जान: छत्तीसगढ़ : के कांकेर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना ...
- Advertisement -
![]()
कांकेर में तेंदुए का हमला: बड़े भाई की बहादुरी से बची 6 साल के बच्चे की जान:
छत्तीसगढ़ : के कांकेर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। ग्राम आंछीडोंगरी में घर के सामने खेल रहे 6 वर्षीय नमन कुमार पर अचानक जंगल से आए तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने नमन को जबड़े में दबोच लिया और उसे घसीटने लगा।
लेकिन उसी वक्त नमन का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा। उसने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे तेंदुआ डरकर भाग गया। हालांकि हमले में नमन के गले में गहरी चोट आई है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह घटना सरोना वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आती है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की कार्रवाई कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं