Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

रायगढ़ में फर्जीवाड़ा: कराची में जन्मे पाकिस्तानी भाई-बहन गिरफ्तार, फर्जी वोटर ID बनवाने का आरोप

  रायगढ़ में फर्जीवाड़ा: कराची में जन्मे पाकिस्तानी भाई-बहन गिरफ्तार, फर्जी वोटर ID बनवाने का आरोप: छत्तीसगढ़ :  के रायगढ़ में पुलिस ने दो पा...

 

रायगढ़ में फर्जीवाड़ा: कराची में जन्मे पाकिस्तानी भाई-बहन गिरफ्तार, फर्जी वोटर ID बनवाने का आरोप:

छत्तीसगढ़ : के रायगढ़ में पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख भाई-बहन हैं, जो मूल रूप से कराची (पाकिस्तान) के रहने वाले हैं।


जानकारी के अनुसार, दोनों के पास भारत में रहने के लिए वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था। इसके बावजूद उन्होंने गलत जानकारी देकर फर्जी वोटर ID बनवाया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों की मां की शादी भारत में हुई थी, जिसके चलते वे यहां आकर बसे थे। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी और दस्तावेजों में भी गड़बड़ी तो नहीं की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।





कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket